गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड के बीच अब आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना जताई है।
रबी की बोनी पर पड़ सकता है असर: वर्तमान में गरियाबंद जिले के अधिकांश क्षेत्रों में खरीफ की फसल कट चुकी है और किसान रबी फसलों (जैसे चना, तिवरा, गेहूं) की बोनी की तैयारी में जुटे हैं। अचानक हो रही इस बारिश और नमी से खेतों की तैयारी और बोनी के काम में देरी होने की आशंका है। जानकारों का कहना है कि जिन किसानों ने हाल ही में बोनी की है, उनके बीजों के अंकुरण पर भी इस बेमौसम बारिश का बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
तापमान में गिरावट : उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अचानक आए इस बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं दलहन और तिलहन की फसल लेने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। गरियाबंद जिले के ग्रामीण अंचलों में ठंड का असर शहर के मुकाबले कहीं अधिक देखा जा रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।

चर्चाः जिले के कुछ किसानो से इस बदलते मौसम के संबंध में चर्चा करने पर उन्होने कहा कि मौसम में आ रहे इन बदलावों के कारण हमें आर्थिक और मानसिक दोनो प्रकार के दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। बरसात के फसल के समय भी बे-मौसम बारिश के कारण इस बार फसल कम हुआ है, अब फिर से बदलते मौसम के कारण आगे की खेती को लेकर चिंतित है।
सावधानी बरतने की अपील: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाएं। वहीं किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी खाद और बीज को सुरक्षित स्थानों पर रखें ताकि नमी से उन्हें नुकसान न हो।
“छत्तीसगढ़ और गरियाबंद की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए दुनिया दस्तक के व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पेज से जुड़ें।”



bahut badhiya 👍🏻
Pingback: T20 World Cup: राशिद खान की फिरकी में फंसा दक्षिण अफ्रीका, आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के महामुकाबले - Duniya Dastak
Pingback: रायपुर में सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: WCD विभाग में भर्ती, जल्द करें आवेदन, ₹14,564 तक वेतन—जल्द करें आ